उदयपुर। पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों को लेकर उदयपुर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले की पंचायती राज संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया आगामी 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह पूरी कार्यवाही प्रातः 11:00 बजे जिला परिषद सभागार में संपन्न होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में यह आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके तहत पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है।
17 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में नियमानुसार पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु वार्डवार आरक्षण तय किया जाएगा।
