उदयपुर/फतहनगर, 6 मई। आगामी नगरपालिका फतहनगर–सनवाड़ चुनाव को ध्यान में रखते हुए Indian National Congress के मंडल, नगर एवं यूथ कांग्रेस द्वारा बुधवार शाम 5 बजे गोपाल मिल परिसर में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करने, वार्ड स्तर पर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के गठन तथा आगामी चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त कर जनता के हित में कार्य करना प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में मावली प्रभारी जमनालाल शर्मा, ललित गुर्जर (वल्लभनगर), नरेंद्र सिंह गुहिल, रवि शर्मा (बड़गांव), मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बार-बर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष गोकल भील, पार्षद मनोहर लाल त्रिपाठी, सुनील मुंदड़ा, नरेश जाट, हमीदा बानो, विनोद यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवत सिंह राठौड़, राजेश त्रिपाठी, किशन गुर्जर, महेंद्र भील, गोवर्धन खटीक, रतन मीणा, विकास लावटी, देवीलाल तेली, महावीर जैन, प्यारचंद जटिया, विजय सिंह, रितेश यादव, राजकुमार खंडेलवाल, उमेश चेचानी, पुरुषोत्तम प्रजापत, निर्मल पाराशर, रतन भील, बाबूलाल भील, कन्हैयालाल शर्मा, बंशीलाल कुमावत, सत्यनारायण यादव, सतीश यादव, गोपाल सोनी, योगेश टांक, विद्याशंकर चनाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
