फतहनगर, 6 जून। स्थानीय विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर में आज वार्षिक पाटोत्सव पूरी श्रद्धा, नियम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 6 जून को मंदिर का पाटोत्सव पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। इस बार भी विनायक नगर और महेश कॉलोनी के निवासियों ने “यह कार्य अपन सबका है” की भावना के साथ एकजुट होकर इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान की व्यवस्थाएं संभालीं।
दूसरी खबर पढ़ें….वंदे गंगा’ के बजट पर चली सफाई
सुबह हुआ पाटोत्सव अभिषेक और ध्वजारोहण
पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आज सुबह ठीक 7:30 बजे विघ्नहर्ता प्रभु गणेश जी का विशेष अभिषेक शुरू हुआ। पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का दुग्धाभिषेक कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रवासियों ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। हवन की पूर्णाहुति के बाद पूर्ण विधि-विधान से मंदिर शिखर पर नवीन धर्म ध्वजा चढ़ाई गई।
शाम को सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन
पाटोत्सव के इस पावन अवसर पर शाम 6:00 बजे से भोजन प्रसादी का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसमें विनायक नगर और महेश कॉलोनी के सभी आमंत्रित परिवारों और प्रबुद्ध जनों ने सादर सम्मिलित होकर प्रभु का आशीर्वाद लिया और प्रसादी ग्रहण की।
